रविवार, 25 अप्रैल 2010

सड़क की खुदाई का विवरण

सेवा में
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकारी अधिनियम  2005 के तहत आवेदन

महोदय,
........ क्षेत्र में दिनांक ......................से दिनांक .................के दौरान सड़क काटने, और उससे बने खड्डों को पुन: भरने के लिए विभिन्न एजेंसीयों द्वारा किए गए सभी कार्यों से सम्बंधित  निम्नलिखित सूचनाएं उपलब्ध् कराएं:

1. उन एजेंसियों की सूची जिन्होंने इस दौरान सड़कों में कटिंग या खुदाई का कार्य किया। सड़क काटने का उददेश्य तथा समय भी बताएं?

2.. इन एजेंसीयों द्वारा सड़क काटने के लिए कितनी राशि जमा की राशि जमा कराने की तिथि भी बताएं?

3. उन सभी स्कैचों की प्रति जिसमें उन जगहों को दर्शाया गया हो जहां एजेंसीयों को सड़क काटने के लिए अनुमति दी गई?

4. क्या सभी एजेंसीयों ने स्वीकृत स्थानों पर हीं सड़क काटी या इसमें परिवर्तन भी हुआ?

5. आपके विभाग द्वारा उपरोक्त जमा की गई राशि का उपयोग कहां किया गया उन सभी कार्यों की सूची दें। जिसमें इस राशि का उपयोग किया गया, इसमें सभी कार्यों के नाम, जगह का नाम जहां कार्य किया गया है तथा प्रयेक  कार्य के लिए स्वीकृत राशि का पूरा विवरण हो।

मैं आवेदन फीस के रूप में १० रू अलग से जमा कर रहा हूं।

भवदीय

नाम ...............
पता ...............

किसी सरकारी विभाग में रुके हुए कार्य के विषय में सूचना के लिए आवेदन

(राशनकार्ड, पासपोर्ट, वृद्ववस्था पेंशन, आयु-जन्म-मृत्यू-आवास आदि प्रमाण पत्र बनवाने या इन्कम टैक्स रिफण्ड मिलने में देरी होने, रिश्वत मांगने या बिना वजह परेशान करने की स्थिति में निम्न प्रश्नों के आधार पर सूचना के अधिकार का आवेदन तैयार करे)

सेवा में,
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन

महोदय,
मैने आपके विभाग में .................... तारीख को .................................. के लिए आवेदन किया था। (आवेदन की प्रति संलग्न है) लेकिन अब तक मेरे आवेदन पर सन्तोषजनक कदम नहीं उठाया गया है।
कृपया इसके सन्दर्भ में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं

1.    मेरे आवेदन पर की गई प्रतिदिन की कार्रवाई अर्थात दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध् करायें। मेरा आवेदन किन-किन अधिकारियों के पास गया तथा किस अधिकारी के पास कितने दिनों तक रहा और इस दौरान उन अधिकारियों ने उसपर क्या कार्रवाई की? पूरा विवरण उपलब्ध् कराएं।

2. विभाग के नियम के अनुसार के मेरे आवेदन पर अधिकतम कितने दिनों में कार्यवाही पूरी हो जानी चाहिये थी? क्या मेरे मामले में उपरोक्त समय सीमा का पालन किया गया है?

3.    कृपया उन अधिकारियों के नाम तथा पद बताएं जिन्हें मेरे आवेदन पर कार्रवाई करनी थी? लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

4.    अपना काम ठीक से न करने और जनता को परेशान करने वाले इन अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? यह कार्रवाई कब तक की जाएगी?

5.    अब मेरा काम कब तक पूरा होगा?

(कुछ अत्तिरिक्त प्रश्न: यदि आवश्यक हो)
6.    कृपया मुझे सभी आवेदन/रिटर्न/याचिका/शिकायत की सूची उपलब्ध् कराएं जो मेरे आवेदन/रिटर्न/याचिका/शिकायत के जमा करने के बाद जमा की गई है। सूची में निम्नलिखित सूचनाएं होनी चाहिए :-
      1.आवेदक/करदाता/याचिकाकर्ता/पीड़ित का नाम
      2. रसीद संख्या
      3. आवेदन/रिटर्न/याचिका/शिकायत की तारीख
      4. कार्रवाई की तारीख

7.    कृपया रिकॉर्ड के उस हिस्से की छायाप्रति दें, जो उपरोक्त आवेदन/रिटर्न/याचिका/शिकायत की रसीद का ब्यौरा रखते हों?

8.    मेरे आवेदन के बाद यदि किसी आवेदन/रिटर्न/याचिका/शिकायत को नम्बर आने से पहले  कार्यान्वत किया गया हो तो उसका कारण बताएं?

9.    इस आवेदन/रिटर्न/याचिका/शिकायत के नम्बर आने से पहले कार्यान्वयन के मामले में, यदि कोई हो तो, सतर्क पूछताछ कब तक की जाएगी?

 मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा हूं।

भवदीय
नाम .................
पता .................

शुक्रवार, 29 जनवरी 2010

9. इन्दिरा आवास योजना का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
मेरा नाम.................है। मैं.......................पंचायत के.......................गांव का निवासी हूं। मेरे पास रहने के लिए घर नहीं है। इसके बावजूद अभी तक मुझे इन्दिरा आवास योजना के तहत घर आवंटित नहीं किया गया है। इस सम्बंध् में सूचना के अधिकार के तहत निम्नलिखित सूचनाएं दें:

1. सरकार के रिकॉर्ड के अनुसार क्या मैं इन्दिरा आवास योजना का हकदार हूं? यदि नहीं तो क्यों?

2. यदि हां, तो अब तक मुझे इन्दिरा आवास योजना का आवंटन क्यों नहीं किया गया है? मुझे इन्दिरा आवास योजना का लाभ मिले यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी किन अधिकारियों/कर्मचारियों की है? उनका नाम व पद बताएं।

3. मेरे ग्राम पंचायत में पिछले पांच वर्षों में कुल कितने लोगों को इस योजना के तहत घर आवंटित किये गये हैं? उनकी सूची निम्नलिखित विवरण के साथ उपलब्ध् कराएं:
        क. लाभार्थी का नाम
        ख. आवंटन की तारीख
        ग. किस आधार पर आवंटित किया गया
        घ. जिस ग्राम सभा में लाभार्थी का चयन किया गया उस ग्राम सभा की उपस्थिति रजिस्टर की प्रमाणित प्रति दें।

4. क्या उपरोक्त सभी आवंटन बी.पी.एल सूची के आधार पर किया गया है? उपरोक्त पंचायत की बी.पी.एल. सूची की प्रमाणित प्रति दें।

5. इन्दिरा आवास योजना के आवंटन से सम्बंधित सभी शासनादेशों/निर्देशों/नियमों की प्रमाणित प्रति दें।

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

8. रोजगार गारंटी के तहत जॉब कार्ड के आवेदन का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
मैं.....................ग्राम का निवासी हूं। मैने एन.आर.ई.जी.ए. के तहत दिनांक.................को जॉब कार्ड के लिये आवेदन किया था। इस सम्बंध् में निम्न विवरण प्रदान करें:

1. मेरे आवेदन पर की गई प्रतिदिन की कार्रवाई अर्थात दैनिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध् करायें। मेरा आवेदन किन-किन अधिकारियों  के पास गया तथा किस अधिकारी के पास कितने दिनों तक रहा और इस दौरान उन अधिकारियों ने उसपर क्या कार्रवाई की? पूरा विवरण उपलब्ध् कराएं।

2. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत रोजगार जॉब कार्ड के लिये आवेदन करने के कितने दिनों के अन्दर जॉब कार्ड बन जाना चाहिए? इससे सम्बंधित नियमों या नागरिक चार्टर या किसी अन्य आदेशों/दिशानिर्देशों की प्रमाणित प्रति उपलब्ध् कराएं।

3. कृपया उन अधिकारियों/कर्मचारियों के नाम तथा पद बताएं जिन्हें मेरे आवेदन पर कार्रवाई करनी थी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

4. अपना काम ठीक से न करने और जनता को परेशान करने वाले इन अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी? यह कार्रवाई कब तक की जाएगी?

5. अब मेरा जॉब कार्ड कब तक मिल जाएगा?

6. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत रोजगार जॉब कार्ड बनाने के लिए मेरे गांव से अब तक कितने आवेदन प्राप्त हुए है? इसकी सूची निम्नलिखित विवरणों के साथ उपलब्ध् कराएं:
     क. आवेदक का नाम व पता
    ख. आवेदन संख्या
    ग. आवेदन की तारीख
    घ. आवेदन पर की गई कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण (जॉब कार्ड बना/जॉब कार्ड नहीं बना/विचाराधीन)
    ड. यदि जॉब कार्ड नहीं बना तो उसका कारण बताएं    
    च. यदि बना तो किस तारीख को

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

7. रोजगार गारंटी के तहत मांगे गये काम का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
मै.....................ग्राम का निवासी हूं। मैने एन.आर.ई.जी.ए. के तहत रोजगार के लिये आवेदन किया था। मेरा जॉब कार्ड संख्या................है। इस सम्बंध् में निम्न विवरण प्रदान करें:

1. आपके रिकॉर्ड के मुताबिक मेरे आवेदन पर क्या कार्यवाही की गई है? क्या मुझे काम दिया गया? यदि हां तो निम्नलिखित सूचनाएं उपलब्ध् कराएं:
    क. कार्य का नाम
    ख. काम दिये जाने की तारीख
    ग. काम की स्थिति (चालू है या समाप्त हो गया)
    घ. आवेदन करने बाद मुझे कितने दिन का काम दिया जा चुका है
    ड. काम के बदले भुगतान की गई राशि
    च. राशि का भुगतान किस तारीख को किया गया
    छ. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां मेरे भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज है

2. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत काम के लिये आवेदन करने के कितने दिनों के अन्दर काम मिल जाना चाहिए? इससे सम्बंधित नियमों/आदेशों/दिशानिर्देशों की प्रमाणित प्रति उपलब्ध् कराएं।

3. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत काम के लिये आवेदन करने के कितने दिनों तक काम नहीं उपलब्ध् करा पाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है?

4. आपके रिकॉर्ड के अनुसार क्या मुझे बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए? यदि हां तो क्या मुझे बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा? यदि हां तो इससे सम्बंधित निम्नलिखित सूचनाएं दें:
    क. कब से दिया जा रहा है तारीख बताएं
    ख. कितनी राशि का भुगतान किया जा चुका है, तिथिवार विवरण दें
    ग. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां मेरे भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज है

5. मेरे गांव में जिन लोगों को जॉब कार्ड दिया गया है उनमें से कितने लोगों ने काम देने का आवेदन किया है उसकी सूची निम्नलिखित सूचनाओं के साथ उपलब्ध् कराएं:
   क. आवेदक का नाम व पता
   ख. आवेदन करने की तारीख
   ग. दिए गये कार्य का नाम
   घ. कार्य दिए जाने की तारीख
   ड. कार्य के लिए भुगतान की गई राशि व भुगतान की तारीख
   च. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां इनके भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज हैं
   छ. यदि काम नहीं दिया गया है तो क्यों?
   ज. क्या उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है?
 
6. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत तय समय सीमा काम या बेरोजगारी भत्ता नहीं देने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी और कब तक?

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

6. एन.आर.ई.जी.ए. के तहत जॉब कार्ड, रोजगार व बेरोजगारी भत्ता का विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
......................ब्लॉक के ग्राम........................के सम्बंध् में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं:

1. उपरोक्त गांव से एन.आर.ई.जी.ए. के तहत जॉब कार्ड बनाने के लिए अब तक कितने आवेदन प्राप्त हुए है? इसकी सूची निम्नलिखित विवरणों के साथ उपलब्ध् कराएं:
क. आवेदक का नाम व पता
ख. आवेदन संख्या
ग. आवेदन की तारीख
घ. आवेदन पर की गई कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण (जॉब कार्ड बना/जॉब कार्ड नहीं बना/विचाराधीन)
ड. यदि जॉब कार्ड नहीं बना तो उसका कारण बताएं     
च. यदि बना तो किस तारीख को

2. जिन लोगों को जॉब कार्ड दिया गया है उनमें से कितने लोगों ने काम देने का आवेदन किया है? उसकी सूची निम्नलिखित सूचनाओं के साथ उपलब्ध् कराएं:
क. आवेदक का नाम व पता
ख. आवेदन करने की तारीख
ग. दिए गये कार्य का नाम
घ कार्य दिए जाने की तारीख
ड. कार्य के लिए भुगतान की गई राशि व भुगतान की तारीख
च. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां इनके भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज हैं।
छ. यदि काम नहीं दिया गया है तो क्यों?
ज. क्या उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है?

3. उपरोक्त गांव से एन.आर.ई.जी.ए. के तहत रोजगार के लिए आवेदन करने वाले जिन आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया या दिया जा रहा है उनकी सूची निम्नलिखित सूचनाओं के साथ उपलब्ध् कराएं:
क. आवेदक का नाम व पता
ख. आवेदन करने की तारीख
ग. बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की तारीख
ड. बेरोजगारी भत्ता के लिए भुगतान की गई राशि व भुगतान की तारीख
च. रिकॉर्ड रजिस्टर के उस भाग की प्रमाणित प्रति जहां इनके भुगतान से सम्बंधित विवरण दर्ज हैं।

मैं आवेदन फीस के रूप में 10रू अलग से जमा कर रहा /रही हूं।
या
मैं बी.पी.एल. कार्ड धारी हूं इसलिए सभी देय शुल्कों से मुक्त हूं। मेरा बी.पी.एल. कार्ड नं..............है।

यदि मांगी गई सूचना आपके विभाग/कार्यालय से सम्बंधित नहीं हो तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 6 (3) का संज्ञान लेते हुए मेरा आवेदन सम्बंधित लोक सूचना अधिकारी को पांच दिनों के समयाविध् के अन्तर्गत हस्तान्तरित करें। साथ ही अधिनियम के प्रावधानों के तहत सूचना उपलब्ध् कराते समय प्रथम अपील अधिकारी का नाम व पता अवश्य बतायें।

भवदीय

नाम:
पता:
फोन नं:

संलग्नक:
(यदि कुछ हो)

5. ए.एन.एम. से सम्बंधित विवरण

सेवा में, 
लोक सूचना अधिकारी
(विभाग का नाम)
(विभाग का पता)

विषय : सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आवेदन।

महोदय,
..............................ग्राम पंचायत में कार्यरत ए.एन.एम. के सम्बंध् में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं:

1. इस ग्राम पंचायत में कार्यरत ए.एन.एम. के बारे में निम्नलिखित सूचना उपलब्ध् कराएं:
क. नाम
ख. पद
ग. इस पंचायत में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि
घ. कार्यभार/जिम्मेदारी का विवरण
ड. प्रतिदिन ड्यूटी पर आने व जाने का समय

2. उपरोक्त ए.एन.एम. की उपस्थिति रजिस्टर की पिछले छ: महीनों की प्रति उपलब्ध् कराएं।

3. उपरोक्त ए.एन.एम. द्वारा पिछले एक वर्ष में इस गा्रम पंचायत में किये गये टीकाकरण व दवा वितरण की सूची उपलब्ध् कराएं जिसमें निम्नलिखित सूचनाएं अवश्य शामिल हों:
क. लाभार्थी का नाम व पता
ख. लाभार्थी को टीका या दवा दी जाने की तारीख
ग. दवाई व टीका का नाम

4. उपरोक्त ए.एन.एम. अगर समय पर गांव का दौरा नहीं करती है तो उसके खिलाफ क्या कार्यवाही किये जाने की व्यवस्था है? कृपया इस सम्बंध् में नियमों/नीति निर्देशों की प्रतियां उपलब्ध् कराएं।

5. इस पंयायत का कार्यभार सम्भालने के बाद से अब तक उपरोक्त ए.एन.एम. के खिलाफ देर से आने या अनुपस्थित रहने के मामले से सम्बंधित यदि कोई शिकायत हुई है तो उसका विवरण उपलब्ध् कराएं। जिसमे निम्नलिखित सूचनाएं अवश्य शामिल हो:
क. शिकायत करने वाले का नाम
ख. शिकायत का संक्षिप्त विवरण
ग. शिकायत की तारीख
घ. शिकायत पर की गई कार्यवाही का विवरण
ड. शिकायत पर कार्यवाही करने वाले अधिकारी का नाम, पद व पता